Haryana: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में HSSC ने ग्रुप D के लिए CET की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, किसी भी समय तारीख का ऐलान हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग CET ग्रुप D का आवेदन पोर्टल खोलने के लिए अमेंडमेंट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहा है। बहुत जल्द ही ग्रुप D के लिए CET आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, HSSC की ओर से तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के लिए चार पॉइंट जारी किए गए हैं। जिसके तहत, अभ्यर्थी आवेदन पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। आवेदन फार्म खुद भरें, किसी अन्य पर निर्भर न रहें। आवेदन फार्म को सावधानीपूर्वक भरें और किसी तरह की त्रुटि न करें। फार्म भरने के बाद प्रिंट आउट को ध्यानपूर्वक पढ़ें। Haryana News
HSSC चेयरमैन की सोशल मीडिया पोस्ट…

मांग चुकी सरकार
मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में सरकार ने सभी विभागों के मुखियाओं से ग्रुप D के खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी है। चीफ सेक्रेटरी की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया था कि साल 2023 के भर्ती विज्ञापन के बाद साल 2024 में ग्रुप डी में नौकरी दी गई थी। इस भर्ती के कुछ युवा अभी बचे हुए हैं। विभागों से रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इन खाली पदों पर नियुक्त किया जाएगा। Haryana News
इन पदों पर होगी भर्ती
जानकारी के मुताबिक, CM नायब सैनी सरकार भी ग्रुप D के साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुकी हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार कुल 7,596 पदों पर भर्ती करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार प्रदेश में SC आरक्षण के वर्गीकरण को लागू कर चुकी है। इसके बाद इन पदों में से 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। Haryana News
उम्मीद
मिली जानकारी के अनुसार, आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ग्रुप-D की परीक्षा के लिए 17 लाख तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, जो युवा पहले ही ग्रुप-सी के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनमें से बड़ी संख्या ग्रुप-डी के लिए भी अप्लाई कर सकते है। जानकारी के मुताबिक, आयोग का मानना है कि दोनों परीक्षाओं के कुल आवेदकों की संख्या 31 लाख के पार हो सकती है।







