Haryana: एयरफोर्स स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की छुट्टी कर खाली कराए गए स्कूल

Published On: February 23, 2026
Follow Us
Air Force schools receive bomb threats

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में एयरफोर्स के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक, थ्रेट ई-मेल में कहा गया कि आर्मी के स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयर फोर्स स्कूल को एहतियातन खाली कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ही दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल (धौला कुआं) और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल (लोधी रोड) को E-Mail के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, धमकी वाले ई-मेल में किसी विशिष्ट स्कूल का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता के चलते गुरुग्राम के एयर फोर्स स्कूल को भी खाली कराया गया। स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों की छुट्टी कर सुरक्षित घर भेज दिया। Haryana News

तैनाती

जानकारी के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम के एयरफोर्स स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की तैनाती की गई। स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली गई। स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन अभी तक किसी भी परिसर से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। Haryana News

सर्च ऑपरेशन चलाया

मिली जानकारी के अनुसार, बम धमकी के बारे में एयरफोर्स और जिला पुलिस की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है। लेकिन, एयरफोर्स द्वारा खुद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक किसी भी जगह से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दिल्ली साइबर सेल ई-मेल के सोर्स की जांच कर रही है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment