Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

Published On: February 12, 2026
Follow Us
Gold Silver latest Price, 12 February 2026

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शादियों के सीजन चल रहा है, इसलिए लोग सोना-चांदी खरीदने का प्लांन भी बना रहे हैं। तो यह उनके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले सेशन के मुकाबले कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है, जिसके कारण इसे इन्वेस्टर्स और ज्वेलरी खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका माना जा रहा है।

जानें कितना टूटा सोना-चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,63,018 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि आज यह गिरकर 2,60,938 रुपये प्रति किलो पर खुली। यानी चांदी में 2000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,58,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं आज 1,58,040 रुपये पर खुला। सोने में 650 रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

दिल्ली में आज के ताजा रेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 2,598 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,59,840 रुपये प्रति किलो है।

मुंबई में सोने का भाव

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,791 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

खरीदारी का सही मौका?

कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह शॉर्ट टर्म में खरीदारी का अच्छा अवसर हो सकता है। हालांकि निवेश से पहले बाजार की चाल और वैश्विक संकेतों पर नजर रखना जरूरी है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment