Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

Published On: February 28, 2026
Follow Us
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार खास ट्रेनिंग देकर युवाओं को ठेकेदार बनने में मदद करेगी। साथ ही सरकारी कॉन्ट्रेक्ट दिलवाने में मदद करेगी और यही नहीं 3 लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन भी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में इंजीनियरिंग के क्षेत्र करियर बनाने वाले युवाओं के लिए कॉन्ट्रेक्टर सक्षम युवा योजना लॉन्च की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत युवा महज 90 दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद ठेकेदार के रूप में काम करने में सक्षम हो जाएगा। Contractor Saksham Yuva Scheme

योजना क्या है

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने ‘ठेकेदार सक्षम युवा योजना’ शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य उन युवाओं को कौशल ट्रेनिंग देना है जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। यह योजना युवाओं को ट्रेंड कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने में सक्षम बनाने में मदद करेगी। इसके जरिए युवाओं के लिए नए करियर के अवसर पैदा करना, बिजनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक विकास में योगदान करना है। यह योजना प्रतिभाशाली युवाओं को आर्थिक मदद करेगी और साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देगी। Contractor Saksham Yuva Scheme

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार की इस योजना का लक्ष्य युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों के लिए एक ढांचा तैयार करना है। 18 से 40 साल की उम्र के B.E./B.Tech/Diploma in Engineering धारक वे युवा जिनके पास PPP आईडी है। साथ ही हरियाणा सरकार में ग्रुप सी और डी नौकरियों के लिए आयोजित CET की मेरिट लिस्ट में हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। Contractor Saksham Yuva Scheme

मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में सरकारी विभागों के साथ थ्योरी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सहित तीन महीने की ट्रेनिंग शामिल है। यह ट्रेनिंग युवाओं को कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने के लिए जरूरी कौशल से लैस करेगा। जानकारी के मुताबिक, श्री विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी (SVSU) इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का भागीदार होगा और ट्रेनिंग बैच स्थापित करने और ट्रेनिंग सेंटर चुनने के लिए SDIT डिपार्टमेंट के साथ सहयोग करेगा।

योजना का उद्देश्य

राज्य के टैलेंट की पहचान कर उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना
युवाओं के बीच स्वरोजगार के अवसर पैदा कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना
राज्य में स्वरोजगार के वातावरण को तैयार करना Contractor Saksham Yuva Scheme

योजना की विशेषता

3 महीने की ट्रेनिंग होगी, जिसमें सरकारी विभाग में थ्योरी और ऑन द जॉब ट्रेनिंअ मिलेगी
यह ट्रेनिंग प्रोग्राम युवाओं को कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने के लिए जरूरी स्किल से लैस करेगा
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को एक साल के लिए बिना ब्याज का 3 लाख का लोन मिल सकेगा
25 लाख तक का ठेका ये युवा ले सकेंगे

योजना की पात्रता

उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
उम्मीदवार के पास B.E. / B.Tech in Engineering/ Diploma in Engineering में से एक होना चाहिए
उसका नाम हरियाणा सरकार की ग्रुप सी और डी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की मेरिट लिस्ट में होना चाहिए
उम्मीदवार के पास PPP ID होनी चाहिए Contractor Saksham Yuva Scheme
आवेदक हरियाणा का स्थायी नागरिक होना चाहिए

कैसे मिलेगा कॉन्ट्रेक्ट

ट्रेनिंग के दौरान भाग लेने वालों को अपनी फर्म के लिए PAN, TAN, GST और TIN हासिल करना होगा
इन फर्मों को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल के साथ सूचीबद्ध किया जाएगा Contractor Saksham Yuva Scheme
ट्रेंड ठेकेदार को अधिकतम 25 लाख रुपये तक का कॉन्ट्रेक्ट मिल सकेगा

फीस कितनी है

26000 रुपये खर्च होंगे एक उम्मीदवार की ट्रेनिंग पर
3 लाख से कम सालाना आय वाले परिवारों की फीस माफ होगी
3 से 6 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की 50% फीस माफ होगी
6 लाख से ऊपर आय वाले परिवारों को पूरी फीस भरनी होगी

कितना खर्च होगा

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के आधार पर आवास शुल्क तय होंगे।

कैटेगेरी आवास शुल्क
X कैटेगरी के शहर 375 रुपये प्रतिदिन
Y कैटेगरी के शहर 315 रुपये प्रतिदिन
Z कैटेगरी के शहर 250 रुपये प्रतिदिन
ग्रामीण क्षेत्र 220 रुपये प्रतिदिन

3 लाख रुपये से कम पारिवारिक आय वालों का शुल्क SDIT YE&E की ओर से भरा जाएगा Contractor Saksham Yuva Scheme
3 से 6 लाख आय वाले आवेदकों को 50% छूट मिलेगी
6 लाख रुपये से ज्यादा आय वालों को पूरी फीस भरनी होगी
कैटेगरी की लिस्ट केंद्र सरकार द्वारा जारी SCHEDULE-III of Common Cost Norms के आधार पर तय होगी

आवेदन कैसे होगा?

इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा
लॉगिन के लिए आपको फैमिली आईडी या CET ID की जरूरत होगी Contractor Saksham Yuva Scheme
आईडी से लॉगिन करने के बाद ट्रेनिंग के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा
मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है

ट्रेनिंग कहां होगी?

90 दिनों की कुल ट्रेनिंग होगी
यह ट्रेनिंग पलवल की श्री विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी में होगी Contractor Saksham Yuva Scheme

जरूरी दस्तावेज

पीपीपी कार्ड
आधार कार्ड
हरियाणा का निवास प्रमाण
CET आईडी और मेरिट लिस्ट में नाम
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment