Bank of Baroda में IT पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल

Published On: February 6, 2026
Follow Us
Bank of Baroda is recruiting for IT positions.

Bank of Baroda Jobs : बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक खुशी कि खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने सीनियर मैनेजर डेवलपर, मैनेजर इंजीनियर, ऑफिसर समेत कई IT पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बता दें कि रजिस्ट्रेशन विंडो 19 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 22, 24 और 27 वर्ष तय की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 32, 34 और 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न आईटी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, एमई या एमटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव भी जरूरी रखा गया है। पद के अनुसार अन्य आवश्यक योग्यताएं नोटिफिकेशन में दी गई हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 225 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट तय की गई है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment