Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Published On: February 11, 2026
Follow Us
Applications for Haryana Sports Nursery till February 15

Haryana : हरियाणा खेल विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान खेल नर्सरी के आवंटन के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेलों के लिए ही खोली जाएंगी। खेल विभाग ने सभी पात्र सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संबंधित वेबसाइट पर समय रहते अपना आवेदन पंजीकृत करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

500 नई नर्सरियां बढ़ाने की लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की ओर से 500 नई खेल नर्सरियों को संचालित करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद पहले से संचालित 1500 खेल नर्सरियों सहित कुल 2 हजार खेल नर्सरियां हो जाएंगी। सत्र 2025-26 में निजी शिक्षण संस्थानों को नर्सरियां अलॉट नहीं की गई थीं। इस बार नए सत्र में 500 नई खेल नर्सरियों के साथ दो हजार नर्सरियों के संचालन का लक्ष्य है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment