Solar Panel Subsidy: 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

Published On: February 9, 2026
Follow Us
A huge subsidy is available on installing a 3-kilowatt solar panel.

Solar Panel Subsidy: आज के इस महंगाई भरे जमाने में बिजली के बिल भी बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोग परेशान है। ऐसे में लोग अब अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। धीरे-धीरे इसका ट्रेंड तेज काफी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में घर की छत पर 3kW का सोलर पैनल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये आपको इसके बारे में विस्तार से समझते है।

आपको बता दें कि साल 2026 में 3kW ऑन ग्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमत सामान्य तौर पर 1.5 लाख से 2.2 लाख रुपये के बीच रहती है। इस लागत में सोलर पैनल, इन्वर्टर, माउंटिंग स्ट्रक्चर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन शामिल होते हैं। इसकी कीमत शहर, ब्रांड और इंस्टॉलर के हिसाब से थोड़ा ऊपर नीचे हो सकती है।

कई लोग जरूरत से बड़ा सिस्टम लगवा लेते हैं। जिससे शुरुआती खर्च बढ़ जाता है. लेकिन एवरेज घर जिसकी खपत 300 से 500 यूनिट है, उसके लिए 3kW कैपेसिटी सही मानी जाती है।

क्या मिल सकती है सरकार से सब्सिडी?

बता दें कि PM सूर्यघर योजना में अलग-अलग किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी दी जाती है। अगर कोई 3 किलोवाट का सोल पैनल लगवाना चाहता है। तो आपको बता दें योजना के तहत 3kW या उससे बड़े सिस्टम पर अधिकतम 78000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। यह रकम वेरिफिकेशन के बाद सीधे लाभार्थी को दी जाती है।

सब्सिडी का फायदा लेने के लिए अधिकृत पोर्टल पर आवेदन करना होता है और इंस्टॉलेशन सर्टिफाइड विक्रेता से कराना जरूरी है। सब्सिडी जुड़ने के बाद 3kW सिस्टम की लागत काफी कम हो जाती है। आम तौर पर कुल खर्च 82000 से 1.2 लाख रुपये के बीच आ सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment