Haryana : हरियाणा के 375 JBT टीचरों की दोबारा होगी जांच, गड़बड़ी की आशंका

Published On: February 11, 2026
Follow Us
375 JBT teachers in Haryana will be re-examined.

Haryana: हरियाणा शिक्षा विभाग ने 375 JBT टीचरों को संदिग्ध कैटेगरी में रखकर उनकी दोबारा जांच करने का फैसला किया है। इन शिक्षकों के अंगूठे के निशान को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। विभाग की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि संबंधित शिक्षकों को तय तिथियों पर पंचकूला स्थित उत्कर्ष सोसाइटी मुख्यालय में पेश किया जाए।

मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 से 14 फरवरी तक इनका सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और समिति उनकी मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी करेगी।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी पत्र के अनुसार भर्ती के लगभग 12 वर्ष बाद भी कुछ शिक्षकों के शारीरिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। पहले मधुबन करनाल स्थित प्रयोगशाला में जांच की प्रक्रिया पूरी की गई थी। अब अंतिम सत्यापन के लिए 375 शिक्षकों को बुलाया गया है।

विभाग ने बताया कि बुलाए गए शिक्षक वर्ष 2009 और 2012 की भर्ती से जुड़े हैं। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment