नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

Published On: February 12, 2026
Follow Us

सिरसा/कालांवाली, 12 फरवरी।
कालांवाली नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को चुनाव होगा। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना अनुसार नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 फरवरी को नगर पालिका कार्यालय के मीटिंग हॉल में सुबह 11 बजे बैठक और उसके बाद चुनाव प्रक्रिया की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एक प्रस्तावक व समर्थक के साथ अपना नामांकन कर सकता है।


एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार ने बताया कि प्रात: 11 से दोपहर 12 बजे तक बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद 12 से 12.30 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। दोपहर 12.30 से 12.50 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, दोपहर 12.50 से 01.00 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 1 से 01.30 बजे तक मॉक पोल होगा। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment