Weather : हरियाणा में अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ताजा पूर्वानुमान किया जारी

Published On: January 29, 2026
Follow Us
What will the weather be like in Haryana for the next six days?

Weather : हरियाणा में फिलहाल ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 30 व 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने तथा अलसुबह व देर रात्रि कहीं कहीं धुंध रहने की संभावना है।

परंतु 31 जनवरी रात्रि से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से 31 जनवरी देर रात्रि व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।

इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment