हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

Published On: January 9, 2026
Follow Us
हरियाणा और दिल्ली के बीच नहीं लगेगा जाम, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

दिल्ली-हरियाणा के बीच जाम-मुक्त सफर के लिए मुनक नहर पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर की अनुमानित लागत 4700 करोड़ रुपये होगी। इस योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लगभग तैयार हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब इस परियोजना की जिम्मेदारी नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को सौंपने की तैयारी में है।

बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ बैठक की, जिसमें परियोजना को एनएचएआई को सौंपने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

20 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा

मुनक नहर पर इंद्रलोक से यूईआर-2 तक करीब 20 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बनने से हरियाणा और दिल्ली के बीच आवाजाही करने वाले ट्रैफिक के साथ-साथ उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में जाम की समस्या में कमी आएगी।

4700 करोड़ रुपये खर्च होंगे

पीडब्ल्यूडी द्वारा अब तक तैयार रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 4700 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे एनएचएआई द्वारा पूरा किया जाएगा। हालांकि, परियोजना के लिए फंडिंग कौन करेगा, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

कॉरिडोर का मतलब क्या हो जाता है?

कॉरिडोर का मतलब दो शहरों या देशों को जोड़ने वाले बड़े रास्ते को भी कॉरिडोर कहा जाता है। जैसे, ‘दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर’ का मतलब दिल्ली और मुंबई को जोड़ने वाला एक खास रास्ता। यह सामान ले जाने या लोगों के आने-जाने के लिए बनाया जाता है। कॉरिडोर बनने के बाद ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलती है और समय की बचत होती है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment