Haryana: हरियाणा सरकार ने इन गांवों को दी बड़ी सौगात, 3 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटन

Published On: January 22, 2026
Follow Us
The Haryana govt has given a big gift to these villages.

Haryana: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के स्वास्थ्य बजट का एक-एक पैसा जनता की भलाई और अत्याधुनिक सुविधाओं पर खर्च किया जा रहा है। हरियाणा अब हेल्थ हब बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री आज नारनौल के अटेली हलके में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

इस दौरान उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। उन्होंने गांव सराय, सुरानी और गुजरवास को 8–8 लाख रुपये तथा छापड़ा सलीमपुर और खोड़ के विकास के लिए 10–10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि अटेली की जनता ने उन पर और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जो विश्वास जताया है, वही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के 68 पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment