Metro News: हरियाणा देगा नरेला से कुंडली तक दिल्ली मेट्रो के लिए जमीन, यहां बनेंगे 18 नए स्टेशन

Published On: January 1, 2026
Follow Us
Metro News: हरियाणा देगा नरेला से कुंडली तक दिल्ली मेट्रो के लिए जमीन, यहां बनेंगे 18 नए स्टेशन

Metro News: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में Rapid Metro व रीजनल Rapid ट्राजिंस्ट सिस्टम (RRTS) तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को हरियाणा Metro रेल कॉरपोरेशन के प्रोजेक्टों की समीक्षा की।

दिल्ली के नरेला से सोनीपत के कुंडली तक दिल्ली Metro विस्तार को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें हरियाणा सरकार भूमि उपलब्ध कराने के लिए सहमत है और संयुक्त संपत्ति विकास में भी भागीदारी करेगी। इससे दिल्ली के फेज-4 Metro नेटवर्क तक बरी कनेक्टिविटी बढ़ेगी और एनसीआर में बढ़ रहे शहरी केंद्रों को विशेष लाभ होगा।

आगामी परियोजनाओं में सेक्टर 56, गुरुग्राम से पंचगांव कॉरिडोर प्रमुख रूप से शामिल है। राज्य सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए वित्तपोषण की मंजूरी मिल ए चुकी है। कॉरिडोर की लंबाई लगभग 35.25 किलोमीटर है और गा इसमें 28 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह नई लाइन गुरुग्राम के कई रिहायशी और इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ेगी।

यह Metro लाइन सेक्टर-56 में Rapid Metro स्टेशन के पास से शुरू होकर पचगांव में खत्म होगी। इस रूट पर सेक्टर-61, सेक्टर-66, वाटिका चौक, खेड़की दौला, सेक्टर-88, M-14, और P-7 जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन भी शामिल हैं। गुरुग्राम और एनसीआर में कई अन्य Metro कॉरिडोर की परियोजनाएं पाइप लाइन में हैं।

18 एलिवेटेड स्टेशन

लगभग 30 किलोमीटर लंबी बल्लभगढ़-पलवल Metro विस्तार परियोजना का भी विस्तार होगा। इसमें 18 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। में इसके माध्यम से दक्षिण हरियाणा मास Rapid ट्रांजिट का विस्तार होगा।

परियोजना की व्यवहार्यता और वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर के साथ संरेखित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि राइडरशिप, नेटवर्क इंटीग्रेशन और दीर्घकालिक स्थिरता को बढ़ाया जा सके।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment