न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा में इनेलो ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जानिये क्या रहेगा खास ?

On: January 1, 2026 5:42 PM
Follow Us:
INLD has called a national executive committee meeting in Haryana

इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक फतेहाबाद में सिरसा रोड़ स्थित सेतिया पैलेस में होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, जिला, शहरी एवं हलका अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के राज्य एवं जिला संयोजक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और प्रदेश एवं जिला के प्रवक्ता शामिल होंगे। इस दौरान इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह का भव्य अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल


इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला सभी जिला, हलका प्रधानों के साथ साथ सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं इस पर पूरी गंभीरता के साथ मंथन किया जाएगा।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

रामपाल माजरा ने बताया कि इस बैठक में खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था, किसानों को उसकी खराब हुई फसल का मुआवजा न दिए जाने, प्रदेश में पनप हरे भ्रष्टाचार और मनरेगा पर भी चर्चा की जाएगी और इन चारों मुद्दों पर प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। आज हरियाणा के बद से बदतर हो चुके हालातों और गुंडाराज पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूरी तरह से मौन हैं। भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के एजेंट बने हुए हैं। इनेलो पार्टी ही सडक़ से विधानसभा तक जनता की लड़ाई को लड़ रही है और हमेशा लड़ती रहेगी।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment