Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published On: January 21, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में सुबह और शाम ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में एंट्री करेगा। जिस कारण हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार है।

उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों में हल्की से मध्यम बरसात प्रदेश में दर्ज की जा सकती है। चंडीगढ़ के साथ अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और कैथल में बारिश के आसार है।

डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि इन 5 दिनों में हवा की गति भी तेज रहेगी। अगले 48 घंटों में तापमान में भी कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा परंतु उसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी।

डॉ. डागर ने बताया कि 27 और 28 जनवरी को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश में बादल छाए रहने से धुंध में कमी आएगी। किसानों को सलाह देते हुए उन्होनें कहा कि बारिश की संभावना को देखते हुए अगले 2-3 दिन के लिए फसलों में पानी देने से बचना चाहिए।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment