Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Published On: January 6, 2026
Follow Us
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम शहर की ये सड़क की गई बंद, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी

Haryana: गुरुग्राम में नई सीवर लाइन डालने के चलते एक सड़क को आने वाले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि गुरुग्राम की जनता से अपील है कि इस रास्ते का उपयोग ना करें । इस रोड़ पर सीवर लाइन डाले जाने तक ये रोड़ पूर्ण रुप से बंद रहेगी ।

जानकारी के मुताबिक, दरअसल गुरुग्राम के मोर चौक से सिविल लाइन, पटेल नगर की तरफ जाने वाली सड़क गुरुग्राम नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डाले जाने का कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर इस सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है । मोर चौक से पटेल नगर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को अग्रवाल धर्मशाला चौक से महावीर चौक होते हुए फिर झाड़सा रोड़ पर जाने की हिदायत दी गई है । Haryana Route Divert

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि झाड़सा चौक की तरफ से पटेल नगर की तरफ या सिविल लाइन्स, या पुलिस लाइन की तरफ आने वाले वाहन चालकों को भी मोर चौक से अग्रवाल धर्मशाला चौक से होते हुए महावीर चौक की तरफ जाना होगा और वहां से यू टर्न लेकर फिर झाड़सा रोड़ सिविल लाइन्स की तरफ आना होगा । Haryana Route Divert

जानकारी के मुताबिक, इसी प्रकार अगर किसी भी वाहन चालक को सेशन हाउस के रास्ते मोर चौक की ओर जाना है वे सभी वाहन चालक सैशन हाउस रेड लाईट से आगे चलकर पटवार भवन के सामने सडक मार्ग के रास्ते होते हुए चौक से दाहिनी ओऱ मुडकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment