Haryana News: हरियाणा सरकार ने शुरु की ‘राह-वीर योजना’, इन लोगों को मिलेगें 25 हजार रुपये

Published On: January 20, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में अब सड़क पर किसी अनजान की सहायता करना जोखिम नहीं बल्कि सम्मान की वजह बनेगा। रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों की जान बचाने के लिए छात्रों को आगे आने का संदेश देते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत तहत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेम नगर में राह-वीर (नेक इंसान) योजना पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि एक्सीडेंट के बाद का पहला 1 घंटा, यानी गोल्डन आवर, किसी की जिंदगी और मौत के बीच का फर्क तय करता है। इसी समय मानवता सबसे बड़ी भूमिका अदा करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता DTO अंबाला सुशील कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में अधिसूचित राह-वीर योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निडर होकर घायलों की सहायता के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत जिला स्तरीय समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद प्रत्येक राह-वीर को 25 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाता है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment