Haryana News: हरियाणा में पुलिस चौकी का ASI सस्पेंड, जानें वजह

Published On: January 19, 2026
Follow Us

Haryana News: जींद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में ASI यशवीर को निलंबित कर दिया गया है।

महिला थाना पुलिस ने आरोपित ASI के खिलाफ अश्लील हरकत करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दी थी कि शुक्रवार रात को जब घर में बेटे का बर्थडे मना रहे थे।

रात लगभग साढ़े 11 बजे टेंडरी मोड़ चौकी का इंचार्ज यशवीर उनके घर पहुंचा और लात मारकर दरवाजा खोल दिया। उसके बाद उसका हाथ पकड़ा और दूसरे कमरे में खींचने की कोशिश की।

जब महिला ने पुलिसकर्मी की इस शिकायत का विरोध किया तो ASI ने उसे धमकी दी। डर के कारण मां, दूसरी बहन व बेटा सहम गए। आरोपित ने बेटी के साथ भी गाली-गलौच की ।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment