Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट मीटिंग इस दिन, बजट सेशन की डेट पर मुहर लगने के आसार

Published On: January 27, 2026
Follow Us
Haryana Cabinet meeting on this day

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 2 फरवरी को दोपहर बाद 4 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में होगी। CM सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में बजट सेशन की डेट पर मुहर लगने के आसार हैं। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर सीएम नायब सैनी की इस कैबिनेट मीटिंग में चर्चा की जाएगी।

साल 2026 को हुई पहली कैबिनेट मीटिंग में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नया फैसला लिया गया था। मीटिंग के बाद CM नायब सिंह सैनी ने बताया, योजना का लाभ अब उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं और 12वीं कक्षा में 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए गए हैं।

CM सैनी ने बताया कि कैबिनेट में आज 6 एजेंडे रखे गए थे, जिनमें सभी को मंजूरी दे दी गई। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए ड्राइवरों को भी राहत दी गई है। कैबिनेट ने तय किया है कि सरकार उन्हें नियमित मानकर सभी वित्तीय लाभ देगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment