न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा BJP ने की निकाय चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

On: January 24, 2026 2:37 PM
Follow Us:
Haryana BJP has appointed in-charge persons for the municipal elections.

Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा BJP ने चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देश पर इन नियुक्तियों की सूची पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल से जारी की गई। BJP द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार पंचकूला नगर निगम के लिए मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अंबाला नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री रणबीर गंगवा और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है।

वहीं सोनीपत नगर निगम के लिए मंत्री कृष्ण पंवार के साथ हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर भी नियुक्तियां

बीजेपी ने नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा की है। रेवाड़ी नगर परिषद की जिम्मेदारी मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया को दी गई है। उकलाना नगर पालिका के लिए मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को प्रभारी बनाया गया है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

इसी तरह से सांपला नगर पालिका के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को सौंपी गई है।

BJP नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के जरिए नगर निकाय चुनावों में संगठन को मज़बूत करने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का संदेश दिया है।

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment