Haryana : हरियाणा के इन 5 शहरों में मिलेंगे सस्ते फ्लैट, योजना के तहत बुकिंग शुरू

Published On: January 30, 2026
Follow Us
Affordable flats are available in these 5 cities of Haryana.

Haryana : हरियाणा वासियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। फ्लैट के लिए वीरवार को बुकिंग शुरू हो गई है। जिन परिवारों ने फ्लैट के लिए पहले ही पंजीकरण कराया हुआ है, वे सिर्फ 10 हजार रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं।

आवेदकों की सूची वेबसाइट पर जारी

आपको बता दें कि हाउसिंग फार आल विभाग ने भौतिक सत्यापन के उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस सूची में शामिल परिवार ही फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं। आबंटित किए जाने वाले सभी फ्लैट की सूची भी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

256 परिवारों को दिए जा चुके प्लाट

इस योजना के तहत प्रथम चरण में 14 शहरों के 15 हजार 256 परिवारों को 30-30 गज के प्लाट दिए जा चुके हैं। इन प्लाटों पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 के तहत ढाई लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

एक लाख 38 हजार की मिलेगी राशि

इसी तरह मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण के तहत 561 गांवों में एक लाख 58 हजार आवेदकों को प्लाट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 69 हजार 150 घरों का निर्माण किया जा चुका है तथा 579 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के तहत 77 हजार 900 घरों का निर्माण करवाया गया है तथा 1650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

दिए जा चुके हैं 4 हजार 533 प्लॉट

विशेष बात यह कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जा रहा है।

लाभार्थियों को महाग्रामों में 50 वर्ग गज और दूसरे गांवों में 100 वर्ग गज के प्लाट प्रदेश सरकार द्वारा और इन पर निर्माण लागत की सहायता केंद्र सरकार द्वारा दिलवाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में 52 हजार 288 आवेदकों का पंजीकरण हो चुका है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 62 गांवों में 100-100 गज के और हर एक महाग्राम में 50-50 गज के चार हजार 533 प्लाट दिए जा चुके हैं।

श्रमिकों को किराये पर भी मिलेंगे आवास

प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना के माध्यम से शहरी प्रवासियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर किराये के आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर भी चल रही है।

यह योजना उन परिवारों के लिए अल्पकालिक किराये के आवास का विकल्प देगी, जो अपना घर खरीदना नहीं चाहते। पहले चरण में सोनीपत के विभिन्न सेक्टरों में लगभग 1600 फ्लैटों को 25 वर्षों के लिए रियायती दरों पर किराये पर देने के लिए पायलट परियोजना शुरू की गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment