Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन फिर होगी बारिश, आज 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Published On: January 25, 2026
Follow Us
A fog alert has been issued for 6 districts in Haryana today.

Haryana Weather : हरियाणा में शीतलहर लहर चल रही है। जिसके चलते कई जिलों में कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह के समय ठंड महसूस होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पंचकूला शामिल हैं। वहीं पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), पलवल और चरखी दादरी में हल्की धुंध पड़ सकती है।

शीतलहर के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिरावट पर है और ठंड का असर तेज होता जा रहा है। 24 जनवरी को हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस हिसार में रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात और सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

करनाल में 4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री और भिवानी में 3 डिग्री के आस-पास रहा। कई जिलों में रात के समय पाला पड़ने जैसी स्थिति बनी रही। कल से मौसम में फिर बदलाव होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment