Toilet Flush Use : टॉयलेट फ्लश में क्यों लगे होते हैं 2 बटन? आखिर क्यों और कैसे करते हैं इनका यूज; जानें जवाब

Published On: December 6, 2025
Follow Us
Why are there 2 buttons on the toilet flush?

Toilet Flush Use : आज के समय में हर किसी के घर में टॉयलेट बने हुए हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि अब हर जगह लगभग वेस्टर्न कमोड लगे हुए होते है। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि इसमें फ्लश करने के लिए दो बटन लगे हुए होते हैं। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि यहां एक बटन भी तो हो सकता था। दो बटन क्यों लगे हुए हैं। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

इस वजह होते हैं दो बटन

आमतौर पर घरों में या फिर छोटे होटल या फिर रेस्टोरेंट में यूरिनल अलग से नहीं होता है तो लोग पेशाब करने के लिए भी इसी टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। अब टॉयलेट यूज करने के बाद फ्लश के जरिए उसमें पानी डालना होता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए उसमें दो बटन दिए जाते हैं। आपने देखा होगा कि फ्लश में एक छोटा बटना होता है और दूसरा बड़ा बटन होता है। आइए अब आपको बताते हैं कि ये बटन पानी कैसे बचाते हैं।

आपको बता दें कि फ्लश में लगे दो बटन को ‘ड्यूल फल्श सिस्टम’ कहा जाता है। इसमें छोटा बटन सिर्फ लिक्विड फ्लश के लिए होता है। पेशाब करने के बाद इस बटन से फ्लश करना चाहिए क्योंकि इससे 3 लीटर के करीब पानी आता है और लिक्विड को फ्लश करता है। वहीं बड़े वाले बटन का इस्तेमाल मल त्याग करने के बाद यूज करना चाहिए क्योंकि इससे करीब 6 लीटर पानी बाहर आता है। अब पेशाब करने बाद जरूरत से ज्यादा पानी बाहर न निकले इसलिए उसमें छोटा वाला बटन भी होता है।

जानें दोनों बटन साथ दबाने पर क्या होगा

कई सारे लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है और वो दोनों बटन साथ में दबा देते हैं। आपने भी शायद कभी न कभी ऐसा किया होगा या फिर हर बार करते होंगे। आइए आपको बताते हैं कि दोनों बटन दबाने पर क्या होता है। जब कोई दोनों बटन को साथ में दबाता है तो जरूरत से ज्यादा पानी बाहर आता है और इस तरह पानी बर्बाद होता है। हमेशा जरूरत के हिसाब से ही बटन दबाना चाहिए। Toilet Flush Use

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment