Haryana : हरियाणा में CM सैनी का बड़ा एक्शन, PWD विभाग के तीन अधिकारी किए सस्पेंड; जानें वजह

Published On: December 4, 2025
Follow Us
Three officials of the PWD department have been suspended in Haryana.

Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए PWD विभाग के 3 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस, लखनौर साहिब में बनने वाले डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण कार्य में अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए यह एक्शन लिए है।

इन अधिकारियों को किया सस्पेंड

इस कार्रवाई के तहत एक्सईएन निशांत कुमार, एसडीई पुनीत मित्तल और जेई नसीम अहमद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।

मिली जानकारी के अनुसार, डिप्लोमा कॉलेज निर्माण कार्य में नियमों के उल्लंघन और अनियमित खर्च की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी परियोजना में भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तीनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की जाएगी। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment