Haryana : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा की ये मेमू ट्रेन 3 महीने तक रहेगी रद्द, जानें वजह

Published On: December 2, 2025
Follow Us
This MEMU train of Haryana will remain cancelled for 3 months.

Haryana : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। अंबाला कैंट से पानीपत के बीच चलने वाली सुबह की दोनों मेमू ट्रेनों को कोहरे के कारण तीन महीने के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पानीपत से सुबह 6:05 बजे अंबाला के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 64541 और अंबाला से सुबह 6:58 बजे पानीपत आने वाली 64532 का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रेनों के बंद होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सुबह के समय इस रूट पर ट्रेन विकल्प सीमित होने के कारण यात्रियों को महंगी बस सेवाओं या अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। इस अवधि में दोनों ट्रेनों का कोई शेड्यूल नहीं चलेगा। कई यात्रियों ने कहा कि मेमू ट्रेनें समय की बचत और किफायती किराए के कारण उनका पहला विकल्प रहती थीं।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन को कोहरे के बीच संचालन में सुधार या अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि सुबह के समय यात्रा करने वालों को राहत मिल सके। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment