Haryana : हरियाणा पुलिस में महिलाओं की 10 फीसदी बढ़ेगी हिस्सेदारी, बनेंगे 7 नए महिला थाने

Published On: December 6, 2025
Follow Us
The share of women in Haryana Police will increase by 10 percent.

Haryana : हरियाणा की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। पुलिस विभाग में अब महिला बल की हिस्सेदारी 15 से बढ़ाकर 25 फीसदी की जाएगी। इसके लिए जल्द 6,000 पदों पर नई भर्ती भी होगी। इनमें भी 1,250 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है।

बनेंगे 7 नए महिला पुलिस थाने

शुक्रवार को गृह विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में CM ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सात नए महिला पुलिस थाने भी बनाए जाएंगे। वर्तमान में 33 महिला पुलिस थाने हैं। महिला हेल्प डेस्क व फील्ड में बढ़ी तैनाती ने महिलाओं की पुलिस तक पहुंच को और आसान बनाया है। इससे शिकायतों के निपटान में तेजी आई है।

सुविधाओं के लिए 150 करोड़ मंजूर

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं से लैस करने के लिए पहले चरण में 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। फॉरेंसिक विज्ञान सेवाओं को मजबूत करने के लिए 68.70 करोड़ से उपकरण खरीदे जा रहे हैं। 17 नई मोबाइल फॉरेंसिक साइंस यूनिट्स की मंजूरी भी मिल चुकी है।

एनडीपीएस मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए हिसार, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत और सिरसा सहित अन्य जिलों में आठ विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में केंद्रीय एनडीपीएस मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है, जो जिलों के बीच रियल-टाइम समन्वय और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को सक्षम बनाएगा। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment