MG Hector SUV कल होगी लॉन्‍च, मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

Published On: December 14, 2025
Follow Us
The MG Hector SUV will be launched tomorrow.

MG Hector SUV : अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो MG हेक्टर SUV आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। SUV MG Hector के नए वर्जन को औपचारिक तौर पर कल लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने इस SUV में नए फीचर्स जोड़े हैं जो इस गाड़ी को लग्ज़री बनाते हैं।

जानें क्‍या होंगे बदलाव

कंपनी द्वारा अभी तक SUV के कई टीजर जारी किए गए हैं। जिनके मुताबिक एसयूवी के फ्रंट लुक को बदलने के लिए नई ग्रिल को ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही एसयूवी में नए रंग Celadon Blue और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को भी ऑफर किया जाएगा।

टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV

कुछ समय पहले ही MG Hector SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जिस दौरान इसमें नई स्‍क्रीन की जानकारी मिली थी। उम्‍मीद है कि नई स्‍क्रीन को 10GB तक की RAM दी जा सकती है। ज्‍यादा क्षमता की RAM से यह फायदा मिलेगा कि स्क्रीन रिस्पॉन्स और ओवरऑल ऑपरेशन पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और फास्ट हो जाएंगे।

मल्टी-टच जेस्चर कंट्रोल्स का सपोर्ट

नई Hector का इंफोटेनमेंट सिस्टम मल्टी-टच जेस्चर कंट्रोल्स भी सपोर्ट कर सकता है। इससे यूजर सिर्फ जेस्चर से ही फैन स्पीड, म्यूजिक प्लेबैक जैसी सुविधाओं को कंट्रोल कर पाएगा। यह फीचर न सिर्फ केबिन इंटरैक्शन को सरल बनाएगा, बल्कि ड्राइविंग के दौरान भी सुविधा बढ़ाने का काम करेगा। MG Hector SUV

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment