न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana: हरियाणा शिक्षा विभाग ने टीचर्स को दी बड़ी राहत, कर दिया ये बड़ा ऐलान

On: December 15, 2025 9:57 AM
Follow Us:
The Haryana Education Department has given a major relief to teachers.

Haryana : हरियाणा के शिक्षकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश के दौरान प्रशिक्षण में शामिल हुए प्राथमिक शिक्षकों को राहत दी है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए मई-जून 2025 में 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह प्रशिक्षण 27 मई से 30 जून 2025 के बीच ग्रीष्मावकाश में कराया गया, ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई प्रभावित न हो।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन शिक्षकों ने 1 जून से 30 जून 2025 के बीच पूरे 5 दिन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, उन्हें 3 दिनों का प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश शिक्षक 31 जनवरी 2026 तक उपयोग कर सकेंगे। Haryana

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमित पढ़ाई और स्कूल गतिविधियों पर असर न पड़े, इसके लिए प्रतिपूरक अवकाश अलग-अलग महीनों में लिया जाएगा। इसमें 1 दिन का अवकाश नवंबर 2025 में, 1 दिन दिसंबर 2025 में और 1 दिन जनवरी 2026 में लिया जा सकेगा।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए हैं कि जून 2025 में आयोजित प्रशिक्षण में पूर्ण उपस्थिति देने वाले सभी शिक्षकों को इस सुविधा का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस निर्णय से शिक्षकों में संतोष देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त समय देकर प्रशिक्षण लिया था। Haryana

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment