Samsaptak Yog : 2026 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में होगी अपार वृद्धि

Published On: December 31, 2025
Follow Us
The fortunes of these zodiac signs will shine in 2026.

Samsaptak Yog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 2026 में कई ग्रह राशि बदलेंगे और दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाएंगे। ये ग्रहों के गोचर दुर्लभ और शुभ योग (ग्रहों के संयोजन) भी बनाएंगे। खास बात यह है कि 2026 की शुरुआत में, न्याय के ग्रह शनि और धन देने वाले ग्रह शुक्र एक शक्तिशाली समसप्तक राजयोग बनाएंगे। इससे कुछ राशियों को बहुत ज़्यादा भाग्य मिल सकता है, जिससे करियर में तरक्की और बड़ा आर्थिक लाभ होगा। जानिए किन राशियों को यह सौभाग्य मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समसप्तक राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, बोनस या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा।

लेकिन आपको कुछ डिसीजन सोच- समझकर लेने चाहिए। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के समसप्तक राजयोग बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। साथ ही अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है. जो लोग अपने काम से पहचान बनाना चाहते हैं, उन्हें इस समय फायदा होगा। वहीं इस दौरान धन से जुड़े मामलों में स्थिरता आएगी।

साथ ही रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएंग सफल होंगी। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र का समसप्तक योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और घर में सामंजस्य बना रहेगा।

साथ ही इस दौरान संपत्ति-संबंधी मामलों में भी पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। वगीं इस समय भाग्य का सहयोग मिलने से निर्णय सही साबित होंगे। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment