SI Recruitment 2025: पुलिस विभाग में नौकरी पाने के लिए एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। असम राज्य स्तर पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने 2025 की सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 147 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड 2 के अनुसार 14,000 से 70,000 रुपये तक मासिक वेतन तथा 8700 रुपये ग्रेड पे सहित अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न विभागों जैसे असम पुलिस, असम पुलिस रेडियो ऑर्गनाइजेशन (APRO), फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज तथा जेल विभाग के लिए आयोजित की जा रही है।
पदों कि अधिक जानकारी
असम पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (अनआर्म्ड ब्रांच) के 48 पद, APRO में सब-इंस्पेक्टर (संचार) के 4 पद, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज में स्टेशन ऑफिसर के 6 पद तथा स्क्वाड कमांडर के 5 पद, जबकि जेल विभाग में असिस्टेंट जेलर के 39 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 102 पद SI स्तर के तथा संबंधित हैं, जो उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों में सेवा का मौका प्रदान करेंगे।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और योग्य अभ्यर्थी 16 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय पर आवेदन करना आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता के मानदंडों की बात करें तो सब-इंस्पेक्टर (अनआर्म्ड/आर्म्ड ब्रांच) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
सब-इंस्पेक्टर (संचार) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित क्षेत्र में B.Sc की आवश्यकता है। स्टेशन ऑफिसर और स्क्वाड कमांडर पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स विषयों के साथ B.Sc डिग्री मांगी गई है, जबकि असिस्टेंट जेलर के लिए सामान्य स्नातक डिग्री पर्याप्त मानी जाएगी। SI Recruitment 2025
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर निर्धारित की गई है। अधिकांश सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ तकनीकी तथा अग्निशमन सेवा से जुड़े पदों में ऊपरी आयु सीमा थोड़ी कम रखी गई है। वहीं असिस्टेंट जेलर पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
जानें कैसे करें आवेदन
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाना होगा, भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा तथा ऑनलाइन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जानकारी सत्यापित करें तथा फॉर्म सबमिट कर दें।आवेदन सफल होने के बाद प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है। SI Recruitment 2025










