Teacher Job 2025 : स्पेशल असिस्टेंट टीचर के 3451 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरु 

Published On: December 15, 2025
Follow Us
Recruitment is open for Special Assistant Teacher positions.

Teacher Job 2025 : अगर आप भी सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विशेष सहायक शिक्षक के कुल 3451 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से की जाएगी।

पुरुष-महिला दोनों कर सकते है आवेदन

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

जानें शैक्षणिक योग्यता

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को ही मिलेगा। जबकि अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अनारक्षित (General) श्रेणी में माना जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती में D.Ed और B.Ed योग्यताधारी उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर दिया गया है।

जानें कितनी मिलेगा वेतन 

चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जो इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाता है। यह भर्ती विशेष शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है। Teacher Job 2025

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment