Post Office की धांसू निवेश स्कीम, मिलेगा लाखों का ब्याज; जानें कैसे उठाये लाभ

Published On: December 14, 2025
Follow Us
Post Office Scheme, National Savings Certificate, Safe Investment, Tax Free, Best Saving Scheme, Tax Saving, Post Office, Post Office Best Saving Scheme

Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस आपके लिए एक जबरदस्त निवेश स्किम लेकर आया है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम निवेशकों के लिए बेहतर ऑप्शन बनकर सामने आ रही है। सरकारी गारंटी, तय ब्याज दर और assured रिटर्न जैसी खूबियों के कारण यह योजना स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सबसे लोकप्रिय है।

मिलता है 7.7% सालाना ब्याज

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर वर्तमान में 7.7% सालाना ब्याज मिलता है, जो कंपाउंड होकर हर साल बढ़ता जाता है। इस स्कीम की खासियत यह है कि पूरा ब्याज मैच्योरिटी पर एक साथ मिलता है। 5 साल की अवधि पूरी होने पर निवेश की गई राशि पर अच्छा-खासा रिटर्न तैयार हो जाता है।

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई निवेशक NSC में एकमुश्त ₹11,00,000 का निवेश करता है, तो 7.7% वार्षिक कंपाउंडिंग ब्याज के आधार पर 5 साल बाद उसे लगभग ₹15,93,937 प्राप्त होंगे। यानी कुल ₹4,93,937 का सिर्फ ब्याज के रूप में फायदा—वह भी बिना किसी जोखिम के।

1000 रुपये से करें निवेश की शुरुआत

इस स्कीम में निवेश की शुरुआत सिर्फ ₹1,000 से की जा सकती है और इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। बच्चों के नाम पर भी NSC खाता खोला जा सकता है, जिससे यह परिवारों के लिए भी उपयोगी विकल्प बन जाता है।

5 साल की अवधि

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट की लॉक-इन अवधि 5 साल है। इस अवधि के पहले खाता बंद करने पर निवेशक को केवल मूल धन लौटता है, ब्याज नहीं। इसलिए इस स्कीम का पूरा फायदा उठाने के लिए 5 साल तक निवेश बनाए रखना आवश्यक है। अवधि पूरी होते ही ब्याज समेत संपूर्ण राशि निवेशक को प्राप्त हो जाती है।

टैक्स बचत का मौका

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में निवेश न केवल सुरक्षित रिटर्न देता है, बल्कि टैक्स बचत का अवसर भी प्रदान करता है। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत निवेशक प्रति वित्तीय वर्ष ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट ले सकते हैं। ऐसे में सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स प्लानिंग के लिए भी यह स्कीम डबल फायदा देती है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment