न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा में नए साल पर निकाली जाएंगी नौकरियां, 2 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

On: December 29, 2025 5:48 AM
Follow Us:
Two lakh young people will get jobs in Haryana.

Haryana : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वह यहां विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खरखौदा में कूड़े के निपटान के लिए 8.37 करोड़ रुपए की लागत से प्लांट स्थापित करने की घोषणा भी की।

2 लाख युवाओं को रोजगार देना का लक्ष्य

CM ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि नववर्ष पर पुलिस सहित अन्य विभागों में युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकाली जाएंगी। सरकार का लक्ष्य 2 लाख युवाओं को रोजगार देना है, जिनमें से अब तक 34,000 युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है।

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

CM सैनी ने बताया कि बीते 11 वर्षों में खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 2,081 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। आई. एम.टी. खरखौदा में मारुति सुजुकी द्वारा 18,000 करोड़ रुपए और सुजुकी मोटरसाइकिल द्वारा 2,000 करोड़ रुपए का निवेश कर क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। ऐतिहासिक उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और बुजुर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहा योजनाएं लागू की हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, आयुष्मान-चिरायु योजना, पेपर लैस रजिस्ट्रेशन, आवास योजनाएं और एम.एस.पी. पर फसल खरीद जैसी योजनाओं से हरियाणा विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

विकास रैली में सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने का श्रेय खरखौदा, गोहाना और आसपास के क्षेत्रों की जनता को जाता है, जिन्होंने केवल वोट ही नहीं बल्कि सकारात्मक माहौल बनाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-जन के सुख-दुख में सहभागी बनकर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा बहुत कम समय में संकल्प पत्र में शामिल वायदों को पूरा कर दिखाया है, जिनमें बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2100 रुपए की सहायता तथा 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना जैसे जनकल्याणकारी निर्णय शामिल हैं। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब, किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने सोहटी के उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। Haryana

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment