भारतीय मार्केट में Mini Cooper S लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Published On: December 13, 2025
Follow Us
Mini Cooper S launched in the Indian market.

Mini Cooper S : भारतीय मार्किट में मिनी इंडिया ने Cooper S कन्वर्टिबल को लॉन्च कर दिया है। भारत में ये सबसे सस्ती कन्वर्टिबल कार भी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58.50 लाख रुपए तय की गई है। मिनी कूपर S कन्वर्टिबल फोल्डिंग रूफ के साथ, दो डोर वाली यह कन्वर्टिबल, कूपर S से ज्यादा पारंपरिक यूनियन जैक टेल-लाइट्स और एक टेलगेट के साथ अलग दिखती है।

215 लीटर का बूट स्पेस

आपको बता दें कि Mini Cooper S के दोनों DRLs के साथ गोल हेडलाइट्स, लाल ‘S’ बैजिंग, फ्रंट ग्रिल और एयर डैम के लिए एक ऑक्टागोनल आउटलाइन है, जो बॉडी-कलर ट्रिम से बंटे हुए हैं। साथ ही चारों तरफ प्लास्टिक क्लैडिंग है। मिनी नई कन्वर्टिबल कार के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 18-इंच के एलॉय व्हील्स दे रही है। इसमें 215 लीटर का बूट स्पेस दिया है।

कार का कन्वर्टिबल इंटीरियर

Mini Cooper S कन्वर्टिबल के डैशबोर्ड के लिए नई बुनी हुई ब्लैक-एंड-बेज कलर स्कीम के अलावा, बाकी सब कुछ जाना-पहचाना लगता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ गोल 9.4-इंच OLED टचस्क्रीन, ड्राइवर के लिए मसाज फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीटें दी हैं। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, हारमन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, डैशबोर्ड पर एम्बिएंट लाइट प्रोजेक्शन, रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं।

दमदार इंजन

Mini Cooper S में 2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है, जो 204hp पावर और 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा है। कार का ये इंजन मिनी कूपर S कन्वर्टिबल के आगे के व्हील को ड्राइव भेजता है। इसे 0-100kph की स्पीड पकड़ने में 6.9 सेकंड लगते हैं। यह 237kph तक पहुंचती है।

मिनी ने ‘सनरूफ मोड’ भी वापस लाया है, जिससे आप टॉप को थोड़ा पीछे खिसका सकते हैं। बूट कैपेसिटी 215 लीटर है, जो रूफ नीचे करने पर 160 लीटर हो जाती है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3,879mm, चौड़ाई 1,744mm और ऊंचाई 1,431mm है। जबकि, इसका व्हीलबेस 2,495mm है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment