IAS चारू ने IPS दूल्हे संग रचाई शादी, तीन बार क्रैक की थी UPSC; यहां पढ़ें इनकी सक्सेस स्टोरी

Published On: December 27, 2025
Follow Us
IAS officer Charu tied the knot with her IPS groom.

IAS charu And IPS Sujit Shankar Marriage: राजस्थान कैडर की IAS अफसर चारू और IPS सुजीत शंकर शादी के बंधन में बंधने के बाद से खूब सुर्खियों में है। बता दें कि दोनों इसी माह शादी की हैं। कोटा में 6 किमी लंबे चंबल रिवर फ्रंट पर दोनों ने एक दूजे को हमसफर चुना। आपको बता दें कि IAS चारू ने तीन बार UPSC की परीक्षा पास की थी और तीसरी बार में 76वीं रैंक लाकर IAS बनीं।

चारू ने तीन बार क्रैक की UPSC

कोटा में 6 किमी लंबे चंबल रिवर फ्रंट पर दोनों ने एक दूजे को हमसफर चुना। आपको बता दें कि आईएएस चारू ने तीन बार UPSC की परीक्षा पास की थी और तीसरी बार में 76वीं रैंक लाकर आईएएस बनीं।

जानें कहां से हुई एजुकेशन

चारू ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के रामजस स्कूल से पूरी की है। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से चारू ने मैनेजमेंट स्टडीज में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। IAS चारू ने पहली बार साल 2016 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी। उस समय उनका चयन भारतीय रेलवे सुरक्षा सेवा (IRSS) के लिए हुआ था।

दूसरी बार में 276वीं रैंक

इसके बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा साल 2018 में दी और AIR 276 रैंक हासिल की। इस बार उनका चयन भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS) के लिए हुआ।

तीसरी बार में IAS

उन्होंने तीसरी बार में यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 की परीक्षा में 76वीं रैंक हासिल किया। ऐसे में उनका चयन IAS के पद के लिए हुआ। आईएएस बनने के बाद उन्हें त्रिपुरा कैडर मिला , बाद में कैडर राजस्थान हुआ।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment