Haryana : हरियाणा को जल्द मिलेगा नया DGP, लिस्ट में इन 7 अफसरों के नाम शामिल

Published On: December 3, 2025
Follow Us
Haryana will soon get a new DGP

Haryana : हरियाणा को जल्द ही नया डीजीपी मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसको लेकर सात IPS अधिकारियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि 2026 यानि नए साल पर प्रदेश को नया DGP मिल जाएगा। इस लिस्ट में IPS अफसर शत्रुजीत कपूर का नाम पहले नंबर पर रखा गया है।

31 दिसंबर को दो IPS अफसरों की होगी रिटायरमेंट

आपको बता दें कि शत्रुजीत कपूर का नाम आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड में आने के बाद सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। वर्तमान में उनकी जगह आईपीएस ओपी सिंह को एडिशनल डीजीपी का चार्ज दिया गया है। मोहम्मद अकील और ओपी सिंह का नाम नहीं भेजा गया है। क्योंकि इन दोनों आईपीएस अफसरों की इसी महिने 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है।

लिस्ट में इन अफसरों के हैं नाम

प्रदेश सरकार द्वारा आईपीएस अफसरों के बनाए गए पैनल में पहले नंबर पर पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर, अजय सिंघल, संजीव जैन, आलोक मित्तल, एएस चावला का नाम शामिल है। इन अफसरों के अलावा एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क और उनकी पत्नी कलाराम चंद्रन का नाम शामिल किया गया है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment