Haryana : हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Published On: December 3, 2025
Follow Us
Haryana ACB arrested Patwari for taking bribe

Haryana : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने एक रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने हांसी में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने किसान से जमीन का नक्शा बनवाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लेकिन बाद में साढ़े नौ हजार में डील फाइनल हुई थी।

पहले ले चुका था 4,500 रुपये

आपको बता दें कि पहले वह 4,500 रुपये ले चुका था। बाकी 5,000 की राशि लेते समय विजिलेंस टीम ने मौके पर छापा मारकर पकड़ लिया। पटवारी अजीत ने गोविंद नामक व्यक्ति को सहयोगी बना रखा था, जिसने किसान से यह रिश्वत ली थी। विजिलेंस टीम ने पूर्व योजना के तहत गोविंद के माध्यम से रिश्वत की रकम दिलवाई।

जैसे ही गोविंद ने पैसे लिए रासायनिक जांच में उसके हाथ रंगीन हो गए। इसके बाद टीम ने पटवारी अजीत और उसके सहयोगी गोविंद दोनों को हिरासत में ले लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे डेढ़ एकड़ जमीन का पटवारी से नक्शा बनवाना था। इसके लिए वह पिछले तीन-चार दिन से अजीत पटवारी के कार्यालय के चक्कर काट रहा था। लेकिन बाद में उसने काम की एवज में पैसों की डिमांड की।

परेशान होकर वह एंटी करप्शन ब्यूरो गया। अधिकारियों के समक्ष उसने पूरा घटनाक्रम बताया। टीम के द्वारा जेब पर कैमरा लगाया गया साथ ही नोटों पर केमिकल लगाकर दिए गए थे। इस दौरान ACB टीम ने पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। Haryana

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment