Train Accident: बड़ा हादसा! ट्रेन से टकराकर 8 हाथियों की मौत, कई घायल

Published On: December 20, 2025
Follow Us
Eight elephants were killed after being hit by a train.

Train Accident : असम के जमुनामुख से एक बड़ी खबर आई है। यहां के सानरोजा इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे एक भीषण रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सैरांग से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अचानक हाथियों के एक झुंड से टकरा गई। इस हादसे में 8 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ हाथियों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, जिससे ट्रेन और हाथियों की टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुआ है।

कई ट्रेनों को रद्द

इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का मार्ग बदलकर परिचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि प्रभावित लोगों को समय पर जानकारी मिल सके। रेलवे और राज्य प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। मौके पर रेलवे और वन विभाग की टीमें सक्रिय हैं, ताकि घायल हाथियों और ट्रेन यात्रियों की सहायता सुनिश्चित की जा सके। Train Accident

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment