Haryana Weather : हरियाणा में घने कोहरे का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Published On: December 30, 2025
Follow Us
Dense fog wreaks havoc in Haryana.

Haryana Weather : हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार और नूंह समेत कई जिलों में सुबह दृश्यता काफी कम दर्ज की गई।

दिल्ली-सोनीपत रोड पर हादसे

सोनीपत जिले के बहालगढ़ क्षेत्र में दिल्ली–सोनीपत रोड पर घने कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस और राहत टीमें पहुंचीं, जबकि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। प्रशासन की ओर से हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

जानें तापमान का हाल

प्रदेश में बीती रात नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। हिसार में, जहां बीते दिनों सबसे ठंडी रातें रही थीं, वहां न्यूनतम तापमान बढ़कर 5.8 डिग्री पर पहुंच गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा, जबकि नूंह में सबसे अधिक 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

नए साल से पहले बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। नए साल के आसपास हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment