Haryana Weather : हरियाणा में अचानक बदलेगा मौसम, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Published On: December 10, 2025
Follow Us
Cold wave alert in these districts of Haryana

Haryana Weather : हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट के कारण कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। इसी बीच मौसम मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आज और कल दो दिन शीतलहर चल सकती है। IMD ने ने राजस्थान से सटे 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में तापमान में गिरावट और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ों की ओर चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसत से 0.6 °C की गिरावट देखने को मिली। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.1 °C की गिरावट देखने को मिली। महेंद्रगढ़ में सबसे कम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं नारनौल में 5.8 डिग्री, हिसार में 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 °C दर्ज किया गया है। भिवानी 26.9 °C तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा। Haryana

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में फिर से गिरावट देखी जा सकती है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी, लेकिन 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment