हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा नया Ring Road, 250 करोड़ आएगा खर्च; जाम की समस्या होगी खत्म

Published On: December 7, 2025
Follow Us
A new ring road will be built in the holy city of Haryana.

New Ring Road : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला किया है। बताया जा रहा है कि शहर में जल्द ही आधुनिक रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।

250 करोड़ की राशि मंजूर

इस प्रोजेक्ट के लिए PM नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि कुरुक्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने में उपयोग की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र को विश्व स्तर पर आकर्षक धार्मिक स्थल विकसित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। Ring Road

यातायात का दबाव होगा कम

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान देने का वादा किया था, जो अब साकार होता दिखाई दे रहा है।CM ने बताया कि ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र लगभग तैयार हो चुका है, जिसे आगामी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जनता के लिए खोला जा सकता है।

इस वर्ष विदेश मंत्रालय की विशेष भूमिका के साथ 24 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिससे समारोह और अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर प्राप्त करेगा। यह रिंग रोड कुरुक्षेत्र के यातायात दबाव को कम करेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment