Haryana : हरियाणा में इस विभाग के 72 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, लेकिन इस वजह 23 की पदोन्नति रोकी

Published On: December 18, 2025
Follow Us
72 employees of this department in Haryana have received promotions.

Haryana : हरियाणा वन विभाग के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। विभाग में कार्यरत 72 फॉरेस्ट गार्ड को सब-इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है। यह आदेश वन संरक्षक (उत्तरी सर्कल), अंबाला द्वारा जारी किए गए हैं। हालांकि पदोन्नति सूची में शामिल 23 वन रक्षकों की पदोन्नति फिलहाल रोक दी गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जिन कर्मचारियों की पदोन्नति रोकी गई है, उनमें से कुछ अपात्र पाए गए हैं, जबकि कई के खिलाफ अनुशासनात्मक या आपराधिक कार्रवाई लंबित है।

इसके अलावा कुछ कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR), सेवा सत्यापन अथवा प्रशिक्षण से जुड़ा मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।

लगभग 1500 वन रक्षकों के पद स्वीकृत

वन विभाग में वर्तमान में लगभग 1500 वन रक्षकों के पद स्वीकृत हैं। हालिया पदोन्नति के बाद प्रदेश में करीब 300 के आसपास ही वन रक्षक शेष रह गए हैं। इससे कई क्षेत्रों में वनों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं भी सामने आ रही हैं। वहीं विभाग में वन दरोगा के लगभग 450 पद स्वीकृत हैं, जो अब लगभग भर चुके हैं। Haryana

अनुशासनात्मक या आपराधिक मामलों के कारण जिन वन रक्षकों की पदोन्नति रोकी गई है, उनमें मोहम्मद यूनुस (नूंह), भीम सिंह (सिरसा), मुकेश कुमार (करनाल), कपिल कुमार व मनजीत (हिमार), मोहम्मद मुफीद (पलवल), विनय कुमार (भिवानी), सचिन कुमार (झज्जर), राहुल (फरीदाबाद) और राजेश यादव (करनाल) शामिल हैं।

IFS अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

इसी बीच, हरियाणा वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक और निर्णय लिया गया है। आईएफएस अधिकारी सुनील कुमार को प्रशिक्षण केंद्र पिंजौर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी सुनील कुमार वर्तमान में वन विभाग मुख्यालय पंचकूला में तैनात हैं। Haryana 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

These children in Haryana will get Rs 2000 per month

Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 2000 रुपये, जाने पूरी योजना ?

March 3, 2026
Women in this village have a special identity

Haryana: हरियाणा के इस गांव में महिलाओं को मिली खास पहचान, बहू-बेटियों के नाम पर लगती है घर की नेमप्लेट

March 2, 2026
Seven new sectors will be built on 1,000 acres in Ambala Cantt

Haryana: हरियाणा के अंबाला कैंट में 1 हजार एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

March 2, 2026
Every youth of Haryana will become a contractor

Contractor Saksham Yuva Scheme: हरियाणा का हर युवा बनेगा ठेकेदार, सरकार देगी साथ और बना ब्याज पैसा

February 28, 2026
These people will get Rs 5 lakh in Haryana

Haryana: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, जाने क्या है सरकार की ‘दयालु’ योजना ?

February 28, 2026
Attack on fake agents, attack on donkey route

Haryana: फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

February 27, 2026

Leave a Comment