मजेदार होगा सफर, 8 जिलों से होकर गुजरेगा ये Expressway; जल्द शुरू होगी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया

Published On: November 25, 2025
Follow Us
This Expressway will pass through 8 districts.

New Expressway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी आई है। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे परियोजना को फिर गति मिल गई है। चुनाव के बाद प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण और निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया तेज कर दी है। छह लेन वाला यह एक्सप्रेस-वे मोतिहारी के आठ अंचलों और 56 गांवों से होकर निकलेगा। इस एक्सप्रेस-वे के लिए गंडक नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण भी होना है।

आपको बता दें कि यह एक्सप्रेस-वे बिहार के पहाड़पुर से प्रवेश करेगा और कई अंचलों से गुजरते हुए शिवहर की सीमा में पहुंचेगा। भूमि अधिग्रहण के लिए रिक्विजिशन मिलने के बाद पूर्वी चंपारण में करीब 491.12 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है।

यह सड़क पूरी तरह ग्रीनफील्ड क्षेत्र में बनाई जा रही है, इसलिए आबादी वाले इलाकों में कम दखल होगा और जमीन हासिल करने में अधिक दिक्कत नहीं आएगी। एक्सप्रेस-वे बनने से आसपास के क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने क्या कहा

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि चुनाव के कारण काम की गति धीमी हो गई थी, लेकिन अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। पांच सदस्यीय समिति निरीक्षण और बैठक के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी। Expressway

सफर होगा आसान

इस हाईवे के बन जाने से गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच की दूरी में काफी कमी आएगी। यात्रा समय घटेगा, परिवहन आसान होगा और व्यापार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की इंडस्ट्रियल कॉरिडोर योजना के साथ यह रूट क्षेत्रीय विकास का बड़ा आधार बनेगा। एक्सप्रेस-वे के पास बनने वाले उद्योगों से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ने की भी उम्मीद है।

8 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह परियोजना बिहार के आठ प्रमुख जिलों- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगी. यह 39 प्रखंडों और 313 गांवों को जोड़ते हुए लगभग 520 किलोमीटर लंबा होगा. इस पूरे निर्माण कार्य पर करीब 32000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, और एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति 120 किमी प्रति घंटा तक रखी जाएगी। Expressway

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment