Aadhaar Card में होगा ये बड़ा बदलाव, अब नहीं होगा नाम और पता…केवल होंगी ये दो डिटेल

Published On: November 22, 2025
Follow Us
This big change will happen in Aadhaar Card

आज के समय में Aadhaar Card सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसी बीच आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। जानकारी के अनुसार UIDAI अब आधार कार्ड में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। यह बदलाव दिसंबर 2025 से लागू होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के तहत UIDAI आधार कार्ड को नए डिजाइन के साथ पेश करने वाली है, जिसमें आपकी सभी जानकारियां ना होकर सिर्फ एक फोटो और क्यूआर कोड हो सकते हैं।

नए आधार में नहीं होगा नाम और पता

इसका मतलब साफ है कि आपके नए आधार कार्ड पर नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ और बॉयोमैट्रिक जानकारी नहीं होगी। UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार कार्ड की कॉपी से होने वाले मिसयूज को रोकने के लिए नए नियम की तैयारी की जा रही है। इस नियम के आने के बाद आधार देखने या फोटोकॉपी किसी व्यक्ति, संस्था और कंपनियों को देने पर उसकी डिटेल का मिसयूज नहीं हो सकेगा।

ऐसे में अगर आप होटल और मोबाइल सिम लेने के लिए अपना आधार कार्ड देते हैं तो भी इस नियम के आने के बाद मिसयूज लगाम लग सकेगी। UIDAI इस नियम को दिसंबर 2025 से लागू करने की योजना बना रही है। इसके लिए UIDAI जल्द ही आधार कार्ड का नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी। Aadhaar Card

यह ऐप आधार होल्डर्स को बिना फोटोकॉपी के डिजिटल पहचान शेयर करने, पूरी जानकारी वेरिफाई करने की सुविधा देगा और इसके साथ ही बिना कागज के डिजिटल तरीके से सुरक्षित होगा।

आधार में क्या-क्या होंगे बदलाव

  • -इस नए कार्ड में सिर्फ फोटा और क्यूआर कोड हो सकता है।
  • -यूआर कोड को कस्टम ऐप या यूआईडीएआई के अथेंटिक टूल से ही स्कैन किया जा सकता है
  • -आधार पर फोटो के माध्यम से वेरिफाई का तरीका खत्म करने की तैयारी

क्यों है बदलाव की जरूरत?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Aadhaar Card में इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके आने के बाद आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कम हो जाएगा। यह बदलाव इसलिए जरूरी है, क्योंकि Adhar Card के बार-बार कॉपी होने के कारण डेटा का गलत इस्तेमाल का खतरा बन रहता है। ऐसे में आधार कार्ड को लेकर ये बदलाव किए

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment