Indian Oil Limited में अपरेंटिस के 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरु

Published On: November 29, 2025
Follow Us
Recruitment for the post of Apprentice in Indian Oil Limited

Indian Oil Limited : बेरोजगार युवाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने रिफाइनरीज डिवीजन में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

1 ट्रेड अपरेंटिस

गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान / औद्योगिक रसायन विज्ञान में 3 वर्षीय B.Sc.

2  टेक्नीशियन अपरेंटिस

संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा

3 ट्रेड अपरेंटिस (Fitter आदि)

  • मैट्रिक पास
  • संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय ITI प्रमाणपत्र

आयु सीमा

  • UR / EWS: 18 से 24 वर्ष
  • OBC (NCL): 18 से 27 वर्ष
  • SC / ST: 18 से 29 वर्ष
  • PwBD (UR/EWS): अधिकतम 34 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

 ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप नीचे दिए गए हैं:

  • IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं
  • मेन्यू में Career → Apprenticeships/Recruitment सेक्शन चुनें
  • अब Online Application Form लिंक पर क्लिक करें
  • अबEmail ID और मोबाइल नंबर से नया अकाउंट रजिस्टर करें
  • आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरें
  • यदि कोई शुल्क निर्धारित है तो उसका भुगतान ऑनलाइन करें
  • Submit करें और फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment