Jobs News : रेलवे में अप्रेंटिस के 1785 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Published On: November 18, 2025
Follow Us
Railway Recruitment for 1785 Apprentice Posts

Jobs News : 10वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर आज यानी 18 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1785 पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता:

  • कम से कम 50% अंकों के साथ न्यूनतम 10वीं कक्षा पास।
    संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 15 साल
  • अधिकतम : 24 साल

चयन प्रक्रिया :

  • मेरिट बेसिस पर

स्टाइपेंड :

  • रेलवे अप्रेंटिस नियमों के अनुसार

आवेदन शुल्क :

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला : नि:शुल्क
  • अन्य : 100 रुपए

जानें कैसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment