Haryana : हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए लाई खास योजना, 90 दिनों की ट्रेनिंग के बाद मिलेगा काम

Published On: November 18, 2025
Follow Us
Haryana govt has brought a special scheme for unemployed youth.

Haryana : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार युवाओं के लिए एक खास योजना लेकर आई है। सरकार की इस योजना के मध्यम से युवा ठेकेदार बन सकेंगे। इसके साथ ही यह योजना सरकारी कॉन्ट्रेक्ट दिलवाने में मदद करेगी और यही नहीं 3 लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन भी मिलेगा। हरियाणा में इंजीनियरिंग के क्षेत्र करियर बनाने वाले युवाओं के लिए कॉन्ट्रेक्टर सक्षम युवा योजना लॉन्च की गई है। इस योजना के तहत युवा महज 90 दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद ठेकेदार के रूप में काम करने में सक्षम हो जाएगा। आइये आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं…

जानें क्या है कॉन्ट्रेक्टर सक्षम युवा योजना

प्रदेश सरकार ने ‘ठेकेदार सक्षम युवा योजना’ शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य उन युवाओं को कौशल ट्रेनिंग देना है जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। यह योजना युवाओं को ट्रेंड कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने में सक्षम बनाने में मदद करेगी। इसके जरिए युवाओं के लिए नए करियर के अवसर पैदा करना, बिजनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक विकास में योगदान करना है। यह योजना प्रतिभाशाली युवाओं को आर्थिक मदद करेगी और साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देगी।

इस कार्यक्रम में सरकारी विभागों के साथ थ्योरी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सहित तीन महीने की ट्रेनिंग शामिल है। यह ट्रेनिंग युवाओं को कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने के लिए जरूरी कौशल से लैस करेगा। श्री विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी (SVSU) इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का भागीदार होगा और ट्रेनिंग बैच स्थापित करने और ट्रेनिंग सेंटर चुनने के लिए SDIT डिपार्टमेंट के साथ सहयोग करेगा।

जानें योजना का उद्देश्य

  • राज्य के टैलेंट की पहचान कर उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना
  • युवाओं के बीच स्वरोजगार के अवसर पैदा कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना
  • राज्य में स्वरोजगार के वातावरण को तैयार करना

जानें योजना की विशेषता

  • 3 महीने की ट्रेनिंग होगी, जिसमें सरकारी विभाग में थ्योरी और ऑन द जॉब ट्रेनिंअ मिलेगी
  • यह ट्रेनिंग प्रोग्राम युवाओं को कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करने के लिए जरूरी स्किल से लैस करेगा
  • ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को एक साल के लिए बिना ब्याज का 3 लाख का लोन मिल सकेगा
  • 25 लाख तक का ठेका ये युवा ले सकेंगे Haryana

योजना के पात्र

  • उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • उम्मीदवार के पास B.E. / B.Tech in Engineering/ Diploma in Engineering में से एक होना चाहिए
  • उसका नाम हरियाणा सरकार की ग्रुप सी और डी के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) की मेरिट लिस्ट में होना चाहिए
  • उम्मीदवार के पास PPP ID होनी चाहिए
  • आवेदक हरियाणा का स्थायी नागरिक होना चाहिए

कैसे करें आवेदन ?

  • इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा
  • लॉगिन के लिए आपको फैमिली आईडी या CET ID की जरूरत होगी
  • आईडी से लॉगिन करने के बाद ट्रेनिंग के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है

जानें ट्रेनिंग कहां होगी?

  • 90 दिनों की कुल ट्रेनिंग होगी
  • यह ट्रेनिंग पलवल की श्री विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी में होगी

जरूरी दस्तावेज

  • पीपीपी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • हरियाणा का निवास प्रमाण
  • CET आईडी और मेरिट लिस्ट में नाम
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment