न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा में लिपिकों को बड़ी राहत, सरकार ने किया ये ऐलान, आदेश जारी

On: November 14, 2025 11:21 AM
Follow Us:

हरियाणा में लिपिकों को बड़ी राहत, सरकार ने किया ये ऐलान, आदेश जारी

 

चंडीगढ़, 13 नवम्बर—हरियाणा सरकार ने लिपिकों की 12 अगस्त से 16 अगस्त, 2024 तक की हड़ताल अवधि को देय अवकाश (लीव ऑफ द काइंड ड्यू) के रूप में मानने का निर्णय लिया है।

 

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा आज इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

 

जारी पत्र के अनुसार, इस अवधि को अर्जित अवकाश, हाफ पे लीव अथवा अग्रिम अर्जित अवकाश में से समायोजित किया जाएगा।

 

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

सरकार के आदेशों के अनुसार, सबसे पहले इस अवधि का समायोजन कर्मचारियों के उपलब्ध अर्जित अवकाश से किया जाएगा। यदि अर्जित अवकाश पर्याप्त नहीं हों, तो हाफ पे लीव से समायोजन किया जाएगा। इसके उपरांत यदि कुछ अवधि शेष रहती है, तो उसे अग्रिम अर्जित अवकाश के रूप में स्वीकृत किया जाएगा, जो भविष्य में अर्जित अवकाश खाते से समायोजित की जाएगी।

 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह निर्णय एकमुश्त राहत के रूप में लिया गया है तथा भविष्य में इसे मिसाल के रूप में नहीं माना जाएगा। इस निर्णय से संबंधित लिपिकों का उक्त अवधि का वेतन हीं काटा जाएगा और हड़ताल अवधि को सेवा में व्यवधान (ब्रेक इन सर्विस) भी नहीं माना जाएगा।

 

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

यह आदेश केवल उन लिपिकों पर लागू होगा, जिन्होंने 12 अगस्त से 16 अगस्त, 2024 तक हुई हड़ताल में भाग लिया था।

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वेतन भुगतान से पूर्व संबंधित एसएएस कैडर अधिकारियों से सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment