WhatsApp यूजर्स के लिए धांसू टिप्स, डिलीट हुई चैट्स मिनटों में लाएं वापस , जानें कैसे?

Published On: November 23, 2025
Follow Us
Amazing tips for WhatsApp users

WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं। जिन यूजर्स की चैट्स डिलीट हो जाती हैं, उसको आसानी से रिकवर किया जा सकता है। बस कुछ आसान स्टेप्स और एक साधारण ट्रिक अपनाने से यह संभव है। WhatsApp समय-समय पर आपकी चैट्स का बैकअप Google Drive (Android यूजर्स) और iCloud (iPhone यूजर्स) पर करता है।

यह बैकअप तभी मददगार होगा जब वह मैसेज डिलीट होने से पहले तैयार किया गया हो। इसलिए बैकअप की तारीख और समय की जांच करना बेहद जरूरी है। बैकअप डेटा में आपकी चैट्स के साथ-साथ फोटो और फाइल्स भी शामिल होती हैं।

जानें रिकवरी तरीका

आपको बता दें कि Android फोन में WhatsApp खोलें और Settings > Chats > Chat backup में जाकर बैकअप की तारीख देखें। यदि बैकअप मैसेज डिलीट होने से पहले का है, तो WhatsApp को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें। इस दौरान आपको “Restore” का ऑप्शन दिखाई देगा। ध्यान रहे कि वही Google अकाउंट और फोन नंबर इस्तेमाल किया जाए जो पहले इस्तेमाल हुआ था।

iPhone यूजर्स के लिए रिकवरी प्रोसेस

वहीं iPhone पर भी यह प्रक्रिया लगभग समान है। WhatsApp में जाकर iCloud बैकअप की तारीख चेक करें। इसके बाद ऐप को अनइंस्टॉल करें और App Store से पुनः इंस्टॉल करें। नंबर वेरिफाई करने के बाद ‘Restore Chat History’ का ऑप्शन चुनें। इससे आपकी पुरानी चैट्स दोबारा फोन में लोड हो जाएंगी।

बैकअप रिस्टोर करने पर बैकअप के बाद आने वाले मैसेज खो सकते हैं। WhatsApp केवल एक ही क्लाउड बैकअप स्टोर करता है, इसलिए पुराने बैकअप का ओवरराइट होना संभव है। चैट्स रिकवर करने के लिए वही फोन नंबर और अकाउंट होना जरूरी है जो बैकअप के समय इस्तेमाल हुआ था।

सही ऑप्शन चुनना

आपको बता दें कि रीइंस्टॉल के दौरान आने वाला ‘Restore’ प्रॉम्प्ट केवल एक बार दिखाई देता है। अगर इसे स्किप कर दिया जाए तो पुनः रिकवरी के लिए WhatsApp को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करना होगा। इसलिए रिकवरी प्रोसेस में सही समय पर सही ऑप्शन चुनना आवश्यक है।

 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment