Success Story : कुली बना IAS अफसर, मोबाइल फोन से की UPSC की तैयारी; यहां पढ़ें संघर्ष की कहानी

Published On: November 25, 2025
Follow Us
Coolie becomes IAS officer

Success Story: UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने मोबाइल फोन से तैयारी कर सफलता हासिल की।

आपको बता दें कि एक कुली ने जिसने रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हुए मोबाइल फोन से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। आइए जानते हैं IAS श्रीनाथ के बारे में।

जानें कौन हैं IAS श्रीनाथ

श्रीनाथ केरल के मुन्नार के रहने वाले हैं। उन्होंने एर्नाकुलम में एक कुली के तौर पर काम किया था। वह एक मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखते हैं। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसलिए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने का फैसला लिया।

पैसे के लिए की नाइट शिफ्ट

इनकम बढ़ाने के लिए श्रीनाथ ने रात की शिफ्ट्स की जिससे रोजाना उन्हें 400-500 रुपये से ज्यादा मिलने लगे। लेकिन जब वह भी इससे संतुष्ट नहीं हो पाए , तो उनके मन में UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का ख्याल आया. उनके पास कोचिंग या ट्यूशन के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने जो भी साधन उपलब्ध थे, उनका इस्तेमाल करने का फैसला किया और सिविल सर्वेंट बनने का अपना सपना नहीं छोड़ा।

इस तरह मोबाइल से की तैयारी

साल 2016 में सरकार ने मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरु की थी, ऐसे में उन्होंने इसका लाभ उठाने का फैसला लिया। उनके पास जो मोबाइल फोन था और मुफ्त वाईफाई कनेक्शन था, जिसने उन्हें अपना सपना देखने और अपने लक्ष्य को प्राप्त कनरे का हौसला दिया।

पहले पास की KPSC और चौथे अटेम्प्ट में UPSC

श्रीनाथ ने कुली का काम करते हुए स्मार्टफोन के जरिए पढ़ना शुरु किया। मुफ्त वाईफाई की सहायता से श्रीनाथ रेलवे स्टेशन पर काम करते हुए ऑनलाइन लेक्चर सुनते थे। केपीएससी में पास होने के बाद श्रीनाथ ने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली।

श्रीनाथ आज उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कुछ असफल प्रयासों के बाद निराश महसूस करते हैं। इनकी सफलता की कहानी बताती है कि कोई भी परेशानी आपकी तरक्की में बाधा नहीं बन सकती। बस कुछ कर गुजरने का साहस होना जरुरी है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment